Displacer Type Level Transmitter क्या होता है? जानिए Working Principle,और Application

Displacer type level transmitter एक ऐसा instrument होता है जो tank या vessel के अंदर liqued का level measure करता है . यानी कितना भरा है, ये बताता है। इसे खास तौर पर वहां use किया जाता है जहां liquid का surface steady रहता है और accuracy चाहिए होती है।

Refinery, chemical plants या gas scrubber tank जैसे industrial areas में ये transmitter बहुत common है। मान लो एक acid storage tank है. उसमें कितना liquid बचा है ये manually नहीं देख सकते, तो वहां displacer लगा होता है जो level sense करता है और signal देता है।

ये transmitter pressure, temperature या corrosive liquid वाले applications में भी आसानी से काम करता है — इसलिए field में इसकी काफी demand है।

Working Principle of Displacer Type Level Transmitter

Displacer type level transmitter Archimedes Principle पर काम करता है। आसान language में कहु तो, जब कोई चीज़ liquid में डाली जाती है, तो वह ऊपर की और धकेली जाती है. (buoyant force) लगता है. और वो चीज़ हल्की महसूस होने लगती है।

अब इसी concept को displacer में apply किया गया है। इसमें एक लंबा rod-type object (जिसे displacer कहते हैं) होता है, जो tank के अंदर vertically लटका होता है। जैसे-जैसे tank में liquid का level बढ़ता है, displacer का कुछ हिस्सा liquid में डूबता है. और उस पर buoyant force लगने लगता है।

जितना ज्यादा displacer डूबेगा, उतना ही ज्यादा buoyant force लगेगा।
और इसी buoyant force को transmitter measure करता है — जिससे हमें पता चलता है कि liquid कितना भरा हुआ है।

Example से समझते है:

2D image जिसमें displacer type level transmitter का working principle और structure explain किया गया है।
Displacer transmitter buoyant force के principle पर काम करता है और tank के liquid level को accurately measure करता है।

ऊपर दिए गए diagram में एक Displacer Type Level Transmitter दिखाया गया है, जो किसी vessel (टैंक) के अंदर liquid का level measure करने के लिए use होता है।

अब मान लो refinery में एक vertical टैंक है जिसमें clean acid gas store होता है। इस acid gas के साथ थोड़ी बहुत moisture (नमी) भी आती है। Moisture tank में collect होकर नीचे liquid बन जाता है . अब आपको पता लगाना है कि वो liquid moisture कितना है?

इस काम के लिए हम displacer type level transmitter का use करते हैं।

Displacer Type Level Transmitter कैसे काम करता है?

  1. Vessel और Chamber connected होते हैं, जिससे जितना liquid tank में होगा, उतना ही transmitter वाले chamber में भी भरता है।
  2. Displacer एक rod जैसा object है, जो chamber के अंदर vertically लटकता है।
  3. जैसे-जैसे moisture बढ़ता है, displacer का निचला हिस्सा liquid में डूबता जाता है।
  4. जैसे ही displacer डूबता है, उस पर buoyant force लगता है — और ये force change होता है liquid के level के हिसाब से।
  5. Displacer के ऊपर जुड़ा हुआ torque tube इस force को mechanical motion में बदलता है, और फिर transmitter उसे electrical signal में बदलकर control room तक भेज देता है।
  6. Control room में operator को exact level दिखाई देता है. जैसे 20%, 50%, या 100% moisture level।
Displacer Type Level Transmitter क्यों जरूरी है?

इससे हमें पता चलता है कि moisture कितना collect हुआ है, और समय पर drain करना है या नहीं — जिससे pipeline या process खराब ना हो।

ये system refinery, chemical plant या gas separator में commonly use होता है।

Displacer Type Level Transmitter के Main Parts

  1. Displacer – ये एक solid cylindrical rod होता है जो liquid में डूबता है। इसका weight और immersion liquid level से change होता है।
  2. Chamber – एक vertical tube या casing जिसमें displacer freely move करता है। ये vessel से connected रहता है।
  3. Spring/Torque Tube Mechanism – जब displacer buoyant force महसूस करता है, तो ये mechanism mechanical deflection में बदलता है।
  4. Sensor & Transmitter Unit – torque movement को electrical signal में convert करता है और उसे control system तक भेजता है।
  5. Isolation & Drain Valves – chamber को isolate या drain करने के लिए use होते हैं।

FAQ – Displacer Type Level Transmitter

What is a Displacer Level Transmitter?

Displacer level transmitter एक ऐसा instrument है जो liquid का level measure करने के लिए buoyancy (Archimedes Principle) का use होता है। इसमें एक solid rod होता है जिसे displacer कहते हैं, जो एक chamber में लटकाया गया होता है।

What is the working principle of Displacer Type LT?

ये Archimedes Principle पर काम करता है। जब liquid का level बढ़ता है, तो displacer पर buoyant force बढ़ता है, जिससे उसका effective weight कम होता है। ये weight change mechanical movement में बदलता है और फिर उसे sensor electrical signal में convert करता है।

What is the function of the displacer?

Displacer का काम है – liquid में डूबकर buoyant force sense करना और level में आए change के हिसाब से अपना weight vary करना।

What is the difference between DP LT and Displacer LT?

DP (Differential Pressure) transmitter liquid level को दो pressure points के अंतर से मापता है, जबकि displacer level transmitter buoyancy के principle से काम करता है। Displacer LT में mechanical parts होते हैं, DP में pressure sensors होते हैं।

What are the types of level measurement by displacement?

Displacer type सिर्फ continuous level measurement के लिए use होता है, खासकर ऐसे fluids के लिए जिनमें foam या vapors हों।

What is the principle behind Displacer type gauges?

Buoyancy – मतलब किसी fluid में डूबे हुए object पर एक upward force लगता है, और वो force जितना होगा, उससे पता चलेगा कि कितना fluid ऊपर तक भरा है।

अगर आपको Displacer Transmitter या किसी भी instrumentation topic पर कोई doubt है, या आप किसी specific topic पर article चाहते हैं — तो बस नीचे comment करिए.

1 thought on “Displacer Type Level Transmitter क्या होता है? जानिए Working Principle,और Application”

Leave a Comment